संसार के सर्वश्रष्ठ सौ विश्वविद्यालयों में भारत का कोई भी नहीं ..........
प्रतिष्ठित टाइम्स अखबार की हायर एजुकेशन मैगज़ीन ने अभी हाल ही में संसार के ऐसे सौ सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची बनाई जिनकी स्थापना ५० वर्ष के भीतर हुई है . दुर्भाग्य से भारत का कोई भी विश्वविद्यालय इस सूची में स्थान नहीं पा सका। ये बड़ी हैरानी की बात है परंतु इसका अर्थ ये नहीं है की सूची बनाने में भारत के साथ कोई भेदभाव किया गया . इसमें २८ देशो के विश्वविद्यालय शामिल हैं किन्तु भारत के अलावा चीन और रूस का नाम भी गायब है . समूचे विश्व में हाल के वर्षों में पढाई के तौर तरीको और स्तर में बहुत अंतर आया है तुलनात्मक रूप से छोटे छोटे देशो ने अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है हमारा देश बी टी सी और बी ऐड जैसे कोर्सों के साथ संघर्ष रत है और प्राइमरी शिक्षा सुधारने हेतु फैक्ट्री मॉडल पर शिक्षक उत्पन्न कर रहा है . प्राइमरी शिक्षा की दशा सुधरने की बजाय दिन प्रति दिन बिगडती जा रही है . स्वयं शिक्षको की माने तो उन्हें मुफ्त के तनख्वाह मिल ...